
। महाराणा प्रताप सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष पर विचार रखे और उनकी वीरगाथा सुनाई।
सोमवार को महाराणा प्रताप कार्यक्रम आयोजित कर सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। जिसके बाद यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहूतियां दीं और विचार गोष्ठी में विचार रखे। महाराणा प्रताप सिंह के जीवनव संघर्ष की चर्चा करते हुएजीवन को सरल बनाने व अपने सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने मुगल शासक अकबर को कई बार रणभूमि में टक्कर दी। इस मौके पर शिवसिंह डां रमन स्वरूप लवानिया रामकेश रवि सिंह शिवराज सिंह अचवल सिंह कुलदीप सिंह गौतम सिंह रमेश सोनी नवदीश जंगम मौजूद रहे